श्रद्धेय चन्द्रभानु गुप्त जी का विचार था कि व्यक्ति तथा समाज को जीवन संघर्ष में सफल होने के लिए सक्षम बनाना ही शिक्षा का प्रयोजन है। इसके लिए अधिक से अधिक शिक्षण संस्थान खोलने चाहिए जिससे हमारे बच्चों को शिक्षा सुलभ हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण परिवेश में C.B. GUPTA B.S.S. P.G. College चन्द्रावल, लखनऊ में स्थापना की गई है। इस महाविद्यालय का न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तपरक शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य संवारना और उन्हें अच्छा नागरिक बनाना है। ऐसा करके ही हम अपने राष्ट्र को स्वस्थ, एवं सम्पन्न एवं प्रगतिशील बनाने की ओर अग्रसर हो सकते है।

Dr. Ashok Bajpai (MP Rajya Sabha)
President. Bharat Seva Sansthan & C.B. GUPTA B.S.S. P.G. College